![]() |
शिक्षा {Education} और मनो विज्ञान {Psychology} |
शिक्षा क्या है what is education
शिक्षा शब्द संस्कृत भाषा के शिक्षा धातु से बना है| जिसका अर्थ है सीखना या सिखाना शिक्षा शब्द का अंग्रेजी समानार्थक शब्द EDUCATION एजुकेशन है जो कि लैटिन भाषा में है जो EDUCATUM शब्द से बना है EDUCATUM शब्द स्वयं लेटिन भाषा के E तथा DUCO शब्द से मिलकर बना है|
E शब्द का अर्थ है अंदर से और DUCO शब्द का अर्थ है आगे बढ़ना | अतः एजुकेशन शब्द का शाब्दिक अर्थ ``अंदर से आगे बढ़ाना है|``
E शब्द का अर्थ है अंदर से और DUCO शब्द का अर्थ है आगे बढ़ना | अतः एजुकेशन शब्द का शाब्दिक अर्थ ``अंदर से आगे बढ़ाना है|``
दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि शिक्षा शब्द का प्रयोग व्यक्ति या बालक की आंतरिक शक्तियों को बाहर लाने अथवा विकास करने की क्रिया से लिया जाता है| भारतीय मुनियों ने `` सा विद्या या विमुक्तए `` कहकर शिक्षा को मुक्ति का साधन माना है| शिक्षा बालक में अंतर्निहित शक्तियों को उभार कर उन्हें पूर्ण विकसित करती है|
शिक्षा की विभिन्न परिभाषाएं उन वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित की गई है जो बाल मनोविज्ञान पर ग्रहण अध्ययन किए हैं;-
01) फ्रोबेल के अनुसार;- शिक्षा एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक बालक अपनी शक्तियों का विकास करता है|
02) स्वामी विवेकानंद के अनुसार;- मनुष्य के अंतर्निहित पूर्णता को अभिव्यक्त करना ही शिक्षा है|
03) अरस्तु के अनुसार;- स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करना ही शिक्षा है|
04) Herbert spinners के अनुसार;- शिक्षा से तात्पर्य है अंतर्निहित शक्तियों तथा बाह्य जगत के मध्य समन्वयक स्थापित करना है|
05) महात्मा गांधी के अनुसार;- शिक्षा से मेरा अभिप्राय बालक या मनुष्य के शरीर मस्तिष्क या आत्मा के सर्वांगीण एवं सर्वोत्तम विकास से है|
06) गिलफोर्ड के अनुसार;- व्यक्तित्व गुणों का समन्वित रूप से रहना सीखना ही शिक्षा है|
मनोविज्ञान क्या है;-
मनोविज्ञान का शाब्दिक अर्थ मन का विज्ञान है| मनोविज्ञान शब्द का अंग्रेजी समानार्थक शब्द PSYCHOLOGY है जो यूनानी ग्रीक भाषा के शब्द से लिया गया है PSYCK शब्द का अर्थ आत्मा और LOGOS शब्द का अर्थ होता है अध्ययन अतः मनोविज्ञान का शाब्दिक अर्थ है आत्मा का अध्ययन ऐसे ही मनोविज्ञान कहा जाता है|
मनोविज्ञान की महत्वपूर्ण परिभाषाएं जो मनोविज्ञान के विशेषज्ञों द्वारा बनाई गई है जो अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है|
01) वाटसन के अनुसार ;- मनोविज्ञान व्यवहार का निश्चित या शुद्ध विज्ञान है|
02) वुड बर्थ के अनुसार;- मनोविज्ञान वातावरण के संपर्क में होने वाले मानव व्यवहारों का विज्ञान है|
03) मैक दुग्गल के अनुसार;- मनोविज्ञान आचरण एवं व्यवहार का यथार्थ विज्ञान है|
04) क्रो एंड क्रो के अनुसार;- मनोविज्ञान मानव व्यवहार और मानव संबंधों का अध्ययन है| बोरिंग के अनुसार मनोविज्ञान मानव प्रकृति का अध्ययन है|
05) स्किनर के अनुसार;- मनोविज्ञान व्यवहार और अनुभव का विज्ञान है| मन के अनुसार आधुनिक मनोविज्ञान का संबंध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है|
06) गैरिसन व अन्य के अनुसार ;- मनोविज्ञान का संबंध प्रत्यक्ष मानव व्यवहार से है|
07) गार्डनर मरफी के अनुसार;- मनोविज्ञान वह विज्ञान है जो जीवित व्यक्तियों का उनकी वातावरण के प्रति अनु क्रियाओं का अध्ययन करता है|
इन शिक्षाविदों द्वारा दिए गए मनोविज्ञान के इन परिभाषा ओं से प्रश्न अधिकतर पूछे जाते हैं इन्हें याद जरूर रखें |
मनोविज्ञान अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है किसी भी बालक या बालिका को समझने के लिए उसके व्यवहारिक ज्ञान और मन की दशा को आसान तरीके से समझने के लिए मनोविज्ञान बहुत ही जरूरी अभिन्न अंग है शिक्षा के क्षेत्र में|
Comment Instructure
आपके Comment का Reply जल्द ही मिल जाएगा आप दोबारा इस पोस्ट पर Visit करके अपने कमेंट का Reply देख सकते हैं
आपके Comment का Reply जल्द ही मिल जाएगा आप दोबारा इस पोस्ट पर Visit करके अपने कमेंट का Reply देख सकते हैं